Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शौचालय की वकालत करने वाले अब रामलला के दरबार में टेक रहें हैं मत्था : स्वतंत्रदेव

भाजपा का ही प्रभाव है कि मंदिर की जगह शौचालय बनाने की वकालत करने वाले नेता अब त्रिपुंड लगाकर अयोध्या में रामलला के दरबार में मत्था टेक रहें हैं। यह बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह ने बुधवार को अपने पैतृक आवास ओडी गांव में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पूरी तरह सुरक्षित है। स्वामी विवेकानंद के बाद यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय के विचारों को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है। भाजपा के नेतृत्व में भारत निरंतर मजबूत हो रहा है। राष्ट्रीयता की भावना लोगों में प्रबल होती जा रही है। अति निर्धन तबके का भी समुचित विकास हो रहा है जिससे लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

कोराना काल में बेहतर संचालन कर हमारे दोनों नेताओं ने देश एवं प्रदेश को सुरक्षित बनाया। बड़े-बड़े साधन संपन्न देश कोरोना काल में वह इंतजाम नहीं कर पाए जैसा सीमित संसाधनों में भारत ने कर दिखाया। किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहाकि देश के किसान पूरी तरह से मोदी के साथ है लेकिन कुछ लोग कृषि बिल का विरोध अपने निजी स्वार्थों के कारण कर रहे हैं।

CM योगी ने ब्रज रज उत्सव का किया शुभारंभ, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के करेंगे दर्शन

विधानसभा चुनाव में भाजपा तीन सौ प्लस के आंकड़े को लेकर चल रही है। कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के सहयोग से योगी के नेतृत्व में अवश्य पूरा किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में सड़कों का शानदार निर्माण कराया जा रहा जिससे यात्रा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। संपर्क मार्ग जो बरसात के कारण खराब हुए उनको शीघ्र ही दुरूस्त कराया जाएगा।

चुनाव लड़ने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चुनाव लड़ाएगी तो जन्म स्थली या फिर कर्मस्थली को पसंद करेंगे। मंहगाई की चर्चा करते हुए कहा कि डीजल पेट्रोल का दाम कम कर सरकार ने मंहगाई पर अंकुश लगाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश गुंडा राज से मुक्त हो गया है। माफिया सुरक्षित ठिकाना ढूंढने की जुगत लगा रहे हैं।

महिला सुरक्षा के लिए भी कारगर प्रयास होने से महिलाएं रात में भी सुरक्षित कहीं भी आ-जा सकती है। इस दौरान उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, श्रीपति सिंह, संजय सिंह, गौरव सिंह, अवनीश दूबे, नरसिंह चौहान, जोशी पटेल, त्रिलोकी पटेल, सतीश सिंह, रामप्रवेश बियार आदि मौजूद थे।

Exit mobile version