Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

CAA के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले ने सुबह बीजेपी जॉइन की, शाम को पार्टी ने बाहर किया

Kapil Gurjar

Kapil Gurjar

CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर ने बुधवार को भाजपा जॉइन कर ली। इस दौरान उसने कहा कि हम भाजपा के साथ हैं। भाजपा हिंदुत्व को मजबूत कर रही है। हिंदुत्व को आगे ले जाना चाहती है। मैं हिंदुत्व के लिए काम करना चाहता हूं, इसलिए भाजपा में शामिल हुआ हूं। मैं RSS के साथ भी जुड़ा हूं।

कपिल गुर्जर ने दिन में भाजपा ज्वाइन की, शाम तक उसके शाहीन बाग केस में शामिल होने की बात सुर्खियां बन गई। इसके बाद भाजपा ने उसकी मेंबरशिप कैंसिल कर दी। पार्टी के गाजियाबाद अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा- BSP के कुछ लोगों ने पार्टी जॉइन की थी। उन्हीं के साथ कपिल गुर्जर ने भी पार्टी की सदस्यता ली । शाहीन बाग मुद्दे के साथ उसके जुड़ाव के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं थी

पीएम आवास से राज्य ने खींचे हाथ, गरीबों को नहीं मिलेगा आवास

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी सोशल मीडिया पर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि गाजियाबाद के कपिल गुर्जर की विचारधारा भाजपा के अनुरूप नहीं है। कपिल गुर्जर की सदस्यता को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमान्य करार किया जाता है।

CAA के विरोध में शाहीन बाग में हुए आंदोलन ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। इसी में गोली चलने की घटना ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।। गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। कपिल के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। वह नोएडा के पास दल्लूपुरा गांव का रहने वाला है। जेल से छूटने के बाद गांव पहुंचने पर उसका स्वागत भी किया गया था।

जर्मनी में पहली बार एक दिन में करोना वायरस के संक्रमण से 1,000 से अधिक मौतें हुईं

पूरा मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी  के विधायक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा को घेरा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले शाहीन बाग वालों ने भाजपा ज्वाइन की, फिर उन पर बंदूक चलाने वाले भाजपा में आ गए। पूरा इन-हाउस प्रोडक्शन भाजपा का है।

Exit mobile version