Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिलाओं से अभद्रता करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा : शिवराज

Shivraj Singh Chauhan

Shivraj Singh Chauhan

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देवास जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। इसके लिए पूरी कार्य योजना बनाई गई है। नये उद्योग जिले में खोले जायेंगे। यहाँ 2 हजार 167 करोड़ रूपये की राशि आगामी 5 वर्षो में उद्योगों की स्थापना में व्यय की जायेगी।

श्री चौहान ने आज यहां विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन से किया तथा दिव्यांग बालिका अंजली सिंह की सराहना करते हुए उसे गायिका बनने का आर्शीवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि इससे 30 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें स्व-रोजगार से जोडा जायेगा। उन्हें समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी का अवसर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं ने कोरोना काल में दो करोड़ मास्क, और साबुन एवं पीपीई किट बनाए। स्वसहायता समूह की महिलाओं को स्कूली बच्चों के गणवेश बनाने का अवसर दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी केन्द्रों का पोषण आहार बनाने के लिए जो कारखाने स्थापित किये जायेंगे, उनका संचालन स्व-सहायता समूह की महिलाएँ ही करेंगी।

लाल किले की घटना पर किसानों ने मांगी माफी, 1 फरवरी को संसद मार्च किया रद्द

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवास के विकास के लिए कलस्टर विकसित किया जायेगा। यहाँ 290 करोड़ रूपये की लागत से पश्चिमी क्षेत्र में सुपर कॉरिडोर बनाया जायेगा तथा 240 करोड़ रूपये की लागत से एबी रोड का कायाकल्प किया जायेगा। देवास का स्वरूप सिंगापुर जैसा हो जायेगा। उन्होंने कहा कि देवास में अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड विकसित किया जायेगा। मीठा तालाब का सौंदर्यीकरण, माता की टेकरी का विकास और शंकरगढ पहाड़ी क्षेत्र को विकसित किया जायेगा। इससे एडवेंचर एवं पर्यटन को बढावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रयास किया जायेगा की यहाँ पर फिल्मों की शूटिंग शुरू हो सके। यहाँ 10 करोड़ रूपये की लागत से पार्क एवं खेल स्टेडियम भी बनाये जायेंगे। श्री चौहान ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत देवास शहर के हर घर में तीन महीने के अंदर नलों के माध्यम से नर्मदा का जल दिया जायेगा। जिले की सभी ग्राम पंचायतों का मास्टर प्लान बनेगा।

श्री चौहान ने कहा कि हिस्ट्री शीटर, बदमाशों एवं अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। महिलाओं से अभद्रता करने वालों को नहीं छोड़ा जायेगा। चिट फण्ड कम्पनियों की सम्पति जप्त कर पीड़ितों को राशि लौटाई जायेगी। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक गायत्रीराजे पवार आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version