Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुरुग्राम में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, दक्षिण हरियाणा में एम्स सडक़ परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपये का निवेश

Thousands of crores of rupees invested in AIIMS road projects in Haryana

Thousands of crores of rupees invested in AIIMS road projects in Haryana

गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के नए मानक स्थापित करने वाले रहे हैं। इन वर्षों में देश ने गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, वित्तीय समावेशन, आवास, पेयजल, स्वच्छता और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

वे शुक्रवार को गुरुग्राम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारतीय के जनसंपर्क अभियान के तहत जनता से सीधे संवाद किया जा रहा है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि एक समय ऐसा था जब देश को खाद्यान्न के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था, जबकि आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार वर्तमान में 81 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स) के आधार पर पिछले वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

यह दुनिया में गरीबी उन्मूलन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग चार करोड़ लोगों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे लाखों परिवारों को पक्की छत का सपना साकार हुआ है।उन्होंने कहा कि जनधन योजना के अंतर्गत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं, जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाया जा रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और पारदर्शिता बढ़ी है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत लगभग 16 करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाने की व्यवस्था की गई है, जबकि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लगभग 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया गया है।

हरियाणा और विशेषकर दक्षिण हरियाणा क्षेत्र के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि माजरा में दूसरे एम्स की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगभग नौ हजार करोड़ रुपये, गुरुग्राम-सोहना मार्ग परियोजना पर लगभग दो हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

मानेसर क्षेत्र में एलिवेटेड सडक़ परियोजना पर भी कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। पुराने गुरुग्राम को मेट्रो नेटवर्क से जोडऩे के लिए गुरुग्राम मेट्रो परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। रेलवे अवसंरचना और कनेक्टिविटी से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर भी बड़े स्तर पर निवेश किया गया है।

Exit mobile version