Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अमिताभ बच्चन, अंबानी और धर्मेंद्र के घर को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Mukesh AMbani

Threat to blow up Mukesh Ambani's Antilia

मुंबई। नागपुर पुलिस कंट्रोल को फोन पर एक अज्ञात शख्स ने मुंबई के बड़े नामी लोगों के घर बम धमाका करने की बात कही। सूत्रों ने बताया की कॉलर ने दावा किया कि व्यापारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बंगले एंटीलिया में धमाका होगा।

इसके अलावा कॉलर ने कहा कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के घर और बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के घर भी धमाका होगा। इस कॉल के बाद नागपुर पुलिस कंट्रोल ने इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस कॉलर का पता लगाने में जुटी है।

अवनीश अवस्थी बने रहेंगे सीएम के सलाहकार, 2024 तक बढ़ा कार्यकाल

इससे पहले भी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। अगस्त 2022 में भी मुकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने वाले कॉल आए थे।

Exit mobile version