Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आप पार्टी के प्रभारी संजय सिंह को फोन पर मिली जलाकर मारने की धमकी

Sanjay Singh

Sanjay Singh

आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह को कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने जान माल की धमकी दी है। उनके प्रवक्ता महेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया था।

हालांकि संजय सिंह का मोबाइल पर कॉल डावर्ट लगी थी। कॉल उन्हीं के करीबी अजीत त्यागी ने रिसीव की थी। उन्होंने बताया कि कॉल कर्ता खुद को हिन्दू वाहिनी का सदस्य बता रहा था। कॉल कर्ता ने धमकी देते हुए कहा कि मिट्टी का तेल छिड़कर संजय को आग के हवाले कर देगें।

लड़का नहीं करता था पढ़ाई, पिता ने मिट्टी का तेल डालकर जला डाला

इस घटना के बाद संजय सिंह ट्वीट कर प्रतिक्रया देते हुए कहा कि ऐसी धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उधर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने इस कड़ा विरोध करते हुए कहा कि ये कायरतापूर्ण हरकत है। ऐसे ओछे कृत पर हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

इन कायराना हरकतों से हम डरने वाले नहीं हैं। प्रवक्ता ने कहा कि संजय सिंह आज सुबह ही शहर के बाहर चले गए है। लौट कर आने पर अज्ञात कॉल कर्ता के खिलाफ धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

Exit mobile version