Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दहेज हत्या मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार

Dowry

dowry

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के शाहपंजा गांव से शनिवार को पुलिस ने तीन दहेज (Dowry Murder) हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर यह गिरफ्तारी हुई।

सीओ सिटी जितेंद कुमार दुबे के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मुखबिर से शनिवार सूचना मिली। सूचना के आधार पर आरोपित खुशबू पत्नी शब्बीर, सगीरन पत्नी स्व0 रज्जाक को घर और अब्दुल पुत्र गनी को नाथूपुर से गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि, आजमगढ़ के फूलपुर क्षेत्र के खानपुर निवासी गुलशन ने पुत्री रुकसाना की शादी जावेद पुत्र स्व0 रज्जाक से की थी। बीते 07 अप्रैल 2022 को रुकसाना की संदिग्ध मौत हो गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने की पुष्टि हुई थी।

तका की मां शबाना बानो ने सास सगीरन, जेठानी खुशबू, पति जावेद, जेठानी सलमा तथा अब्दुल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या (Dowry Murder)  करने का आरोप लगाया था।

Exit mobile version