Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला से गैंगरेप के तीन आरोपित गिरफ्तार

arrested

arrested

बांदा। जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म (Gang Rape) करने वाले तीनों अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया। तीनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना गिरवां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपितों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। गिरवां थाना क्षेत्र के मलेहरा निवादा बस स्टाप से तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी।

तीनों कहीं भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में मातादीन पुत्र रामबहादुर आरख, अखिलेश पुत्र शिवकुमार तिवारी और निकलेश पुत्र शिवप्रसाद तिवारी शामिल हैं। तीनों अभियुक्त बांदा जिले के ग्राम मलहेरा के निवासी हैं।

पीड़ित महिला के दो पुत्र बाहर रहकर नौकरी करते हैं। उसके पति घटना वाले दिन गांव में ही स्थित दूसरे मकान में सोने चले गए थे और पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी।

शनिवार को तड़के गांव के ही तीन व्यक्ति खपरैल तोड़कर मकान में घुसे और महिला को तमंचा दिखाकर डराया धमकाया। इसके बाद तीनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपितों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पर महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। सवेरा होने पर पीड़िता ने इसकी जानकारी पति को दी।

Exit mobile version