• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑटो में गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में हुए घायल, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
27/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, हापुड़
0
Gangraped accused arrested

Gangraped accused arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक महिला के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। तीन लोगों ने लखनऊ-दिल्ली हाइवे पर ऑटो सवार गाजियाबाद की युवती के साथ गैंगरेप किया था। इस मामले में शिकायत के बाद आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम की उनके साथ मुठभेड़ में हुई है। जिसमें तीनों आरोपियों को पैर में गोली लगी है।

इस दौरान एक सिपाही और एक दरोगा भी घायल हुआ है। हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाइवे के पास यह मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ऑटो और महिला का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

गैंगरेप के तीनों आरोपी आकाश, अंकित और आकिल के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल ऑटो, तमंचे, लड़की का मोबाइल और कपड़े भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने गाजियाबाद के लाल कुआं से युवती को ऑटो में अगवा करने के बाद गैंगरेप कर युवती को नेशनल हाईवे 9 के किनारे हापुड़ जनपद की सीमा में फेंक दिया था और फरार हो गए थे। तीनों आरोपी पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद के रहने वाले हैं।

महिला का अपहरण कर चलते ऑटो में 3 घंटे तक किया गैंगरेप, मचा हड़कंप

इससे पहले भी दुष्कर्म की कई घटनाओं को इन्होंने अंजाम दिया था। एक माह पहले भी एक महिला से दुष्कर्म किया गया था लेकिन पुलिस में कोई शिकायत नहीं होने के चलते तीनों बच गए थे। गाजियाबाद से हापुड़ की सीमा तक करीब 15 से 20 किलोमीटर आरोपी युवती को अगवा कर उसका मुंह बंद करके ऑटो में लगे म्यूजिक की आवाज तेज करके युवती को हाईवे पर लेकर घूमते रहे थे लेकिन गाजियाबाद पुलिस को इसकी जरा भी भनक नहीं लगी थी।

हापुड़ के एडिशनल एसपी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपी ऑटो में अगवा करने के बाद महिलाओं का मुंह बंद कर ऑटो में लगे म्यूजिक सिस्टम को तेज आवाज में चलाते थे। जिससे किसी भी महिला की आवाज तेज चल रहे गानों में दबकर रह जाती थी।

देश में बदलाव लायेंगे राहुल गांधी व प्रियंका : रॉबर्ट वाड्रा

गिरफ्तार किए गए अंकित पर पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज है एक माह पूर्व भी इन्होंने एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन उसकी शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंच पाई थी। पुलिस अब इनसे ऐसी ही कई घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।

Tags: crime newsgangrapeup news
Previous Post

देश में बदलाव लायेंगे राहुल गांधी व प्रियंका : रॉबर्ट वाड्रा

Next Post

संत रविदास के संदेश युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 2047 तक सपा की सरकार नहीं आने वाली : केशव प्रसाद मौर्य

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
पीएम मोदी PM Modi

संत रविदास के संदेश युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

राम जन्मभूमि के पुजारी कोरोना पॉजिटिव

राम जन्मभूमि के पुजारी प्रदीप दास कोरोना पॉजिटिव, 16 पुलिसकर्मी भी संक्रमित

30/07/2020
स्वामित्व योजना

‘स्वामित्व योजना’ के तहत सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश

04/11/2020
Sawan

कब से शुरू होगा सावन का महीना, जानें सही तिथि और पूजा विधि

11/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version