Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

70 लाख रुपया का सागवान की लकड़ी जब्त, तीन गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

जलपाईगुड़ी। बैकुंठपुर डिवीजन के बेलाकोबा रेंज के वनकर्मियों को एक और बड़ी सफलता मिली है। बेलाकोबा रेंज के वनकर्मियों ने सोमवार को तस्करी से पहले एक कंटेनरों में लदी करीब 70 लाख रुपये की सागवान की लकड़ी जब्त की है। वहीं इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

गिरफ्तार लोगों के नाम स्वपन ठाकुर, सद्दाम हुसैन और नंदबीर सिंह है। इनमें स्वपन कूचबिहार के सद्दाम असम और नंदबीर सिंह उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।

बेलाकोबा रेज के रेंजर संजय दत्त ने बताया कि आज सुबह मिली सूचना पर सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज ब्लॉक के सरियाम इलाके में एक कंटेनर को रोका गया। कंटेनर की तलाशी लेने पर सागवान की लकड़ी बरामद हुआ। इसके बाद लकड़ी से संबंधित कागजात की मांग की गई। जिसे चालक नहीं दिखा पाया।

जिसके बाद कंटेनर के साथ एक चार पहिया वाहन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त लकड़ी का अनुमानित बाजार मूल्य 70 लाख रुपया है। लकड़ी को गुवाहाटी से कोलकाता ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार तीनों आरोपित को कल जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version