Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Gang Rape

Gang Rape

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के सीएचसी नगर के पास बुधवार की रात सुनसान जगह पर एक 14 वर्षीया किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर रात में ही तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार शाम करीब सात बजे अपने ननिहाल रसड़ा से आने के बाद गड़वार मोड़ पर ऑटो से उतर कर पैदल ही घर जा रही थी। जैसे ही किशोरी सीएचसी नगरा के समीप ही पहुंची, तीन युवकों ने उसे रोककर गंतव्य के बारे में पूछा। इसके बाद तीनों युवकों ने उसे उसकी मां से मिलवाने का झांसा दिया।

फिर तीनों युवकों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए किशोरी का मुंह दबाकर सीएचसी के समीप सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। तीनों उसे छोड़कर फरार हो गए।

किशोरी ने रोते हुए अपने पिता को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने नगरा थाने पर पहुंच कर पुलिस को घटना की नामजद तहरीर दी।

गैंगरेप (Gang Rape) की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने रात में ही दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। नगरा थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version