Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीटेक और पीएचडी धारक छाप रहे थे नकली नोट, तीन गिरफ्तार

Fake Notes

Fake Notes

कानपुर। क्राइम ब्रांच एवं गोविंद नगर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली नोट (Fake Notes) छापने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मंगलवार को तीन युवकों को गिरफ्तार (Arrested) किया। टीम ने गिरोह के कब्जे से 459050 के नकली नोट एवं छापने के उपकरण बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने बताया कि एक आरोपित पीएचडी और दूसरा बीटेक इंजीनियर तथा तीसरा वाहन चालक है।

पकड़े गए आरोपितों में कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के गोविन्द नगर निवासी विमल सिंह चौहान पुत्र पूरन सिंह चौहान और फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अराव रोड अवध नगर निवासी कुंवर अनुज कुमार उर्फ छोटू पुत्र चन्द्रपाल एवं इसी जनपद के नगल खान नगर गणपति पुर निवासी सौरभ सिंह पुत्र सुरेंद्र है।

पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि -फिरोजाबाद से नकली नोट (Fake Notes) छापकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पच्चास हजार का इनाम दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच और गोविन्द नगर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने अभियुक्त विमल सिंह चौहान को पकड़ा तथा उसकी चेकिंग की गई तो उसके कब्जे से 459050 की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पूछताछ के दौरान विमल ने बताया कि मैं अपने दो दोस्तों के साथ फिरोजाबाद में नकली नोट छापते हैं। जिनका नाम कुंवर सौरभ और छोटू हैं वही पैसे उपलब्ध कराते हैं और वे लोग फिरोजाबाद में रहते हैं। यहां नकली नोट छाप कर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में खपाते हैं। जिसके बाद पुलिस टीम विमल को साथ लेकर जनपद फिरोजाबाद रवाना हुई तथा फिरोजाबाद के सिरसागंज पहुंचने पर विमल सिंह चौहान की निशानदेही पर अन्य दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।

Exit mobile version