Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धर्मान्तरण के मामले में पादरी समेत तीन गिरफ्तार

Conversion

Conversion

गाजियाबाद। खोड़ा पुलिस ने रविवार को एक ब्यूटी पार्लर संचालिका का धर्म परिवर्तन (Conversion) कराने का प्रयास करने के मामले में पादरी, उसकी पत्नी और एक अन्य महिला को गिरफ्तार (Arrested) किया है।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना खोड़ा पर ब्यूटी पार्लर संचालिका अपने सहयोगी के साथ पादरी और दो महिलाओं को लेकर थाने आई थी। जिनके नाम इब्राहीम थोमस, उसकी पत्नी रीवा और बबिता हैं। इब्राहीम कलवरी चर्च, मयूर विहार नई दिल्ली में पादरी है।

जबकि बबिता मयूर विहार फेस-2 दिल्ली की रहने वाली है। संचालिका ने बताया कि वह मधुविहार खोड़ा में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती है। उन्होंने लिखित तहरीर देकर इन लोगों पर आरोप लगाया कि उसको अपने ब्यूटी पार्लर में बुलाकर बबिता ने दम्पति का परिचय कराया था।

ये लोग उसका धर्म परिवर्तन (Conversion) कराने का लगातार प्रयास कर रहे थे। महिला से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुदकमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version