Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

Arrested

arrested

देवरिया। भटनी पुलिस ने हत्या के मामले में तीन वाछित को आज (रविवार को) गिरफ्तार (Arrested) किया और आला कत्ल भी बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने बताया कि भटनी क्षेत्रान्तर्गत कुरमौटा ठाकुर में आपसी रंजिश को लेकर बीते दिन मारपीट में अल्का साहनी पुत्री स्व. रामायण साहनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मृतका के परिजनों के तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-मु0अ0सं0 89/2023 धारा 323, 504, 506, 302 भादवि थाना भटनी में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने बताया कि आज थानाध्यक्ष भटनी मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील होकर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिग कर रहे थे कि मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त जो भागने के फिराक में थे, जिन्हें भटनी रेलवे स्टेशन के हनुमान मदिंर से जितेन्द्र पुत्र सुदर्शन सिंह साकिन कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी जनपद देवरिया औरराजु सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह साकिन कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी, सुनीता देवी पत्नी जितेन्द्र सिंह साकिन कुरमौटा ठाकुर थाना भटनी जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आला कत्ल बरामद कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार (Arrested) करने वाली टीम में विरेन्द्र कुशवाहा थानाध्यक्ष, का. रविन्द्र कुमार, डब्ल्यू कुमार, संदीप नायक, म0का0 कंचन वर्मा रही।

Exit mobile version