• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गुरू ने शिष्य की करवाई हत्या, तीन गिरफ्तार

Writer D by Writer D
15/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। मुबारिकपुर गांव में ढाई वर्ष पूर्व हुई राजू हलवाई हत्याकांड (Murder) का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। राजू हलवाई की हत्या तीन लाख की फिरौती देकर उसके ही गुरू अनिल ने करवाई थी। सर्विलांस टीम व खेकड़ा पुलिस ने हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

खेकड़ा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में 28 नवम्बर 2020 की रात्रि राजू हलवाई की हत्या उस समय कर दी गयी थी जब वह एक शादी से खाना बनाकर अपने घर लौट रहा था। पास ही के फिरोजपुर गांव से मुबारिकपुर जाते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी मोटर साइकिल रुकवाकर उसको कई गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। ढाई साल बाद सर्विलांस की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने खुलासा करते हुए बताया कि राजू हलवाई ने फखरपुर गांव निवासी अनिल से हलवाई का काम सीखा था। जिसके बाद दोनों शादी समारोह में एक साथ काम करते थे। लेकिन कुछ दिन बाद राजू अपना काम अलग करने लगा और अपने गुरू अनिल से भी अच्छा खाना बनाने लगा। इससे राजू का नाम क्षेत्र में छा गया, जिससे अनिल का कार्य कम हो गया। अनिल ने राजू को चेतावनी दी कि अगर उसे काम करना है तो मेरे साथ करे, वरना उसके लिए अच्छा नहीं होगा।

पुलिस ने बताया कि अनिल ने राजू को मारने के लिए अपने चचेरे साले नीरज को तीन लाख रुपये की सुपारी दी थी। मुबारिकपुर गांव निवासी असलम की मुखबिरी के बाद शूटरों ने राजू की हत्या (Murder) करा दी। सुपारी के मिले रुपये से हथियार खरीदा और अपने साथी बड़ौत निवासी राहुल के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने अनिल के घर से हत्या में प्रयुक्त तमंचा मय कारतूस बरामद करते हुए अभियुक्तों पर कार्रवाई की। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम दिया है।

Tags: baghpat news
Previous Post

दो अन्तर्राज्यीय एटीएम जालसाजों को पुलिस ने दबोचा

Next Post

युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म, 14 लाख ठगे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बदायूं सीबीजी प्लांट मामले में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसआईटी गठित

14/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

पूर्व की सरकारों में ऊर्जा क्षेत्र में दुर्व्यवस्था, मोदी–योगी सरकार में हुए क्रांतिकारी सुधार: एके शर्मा

14/03/2026
Next Post
rape

युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म, 14 लाख ठगे

यह भी पढ़ें

Filariasis

योगी सरकार रात्रि चौपाल, नुक्कड़ नाटक और एमडीए यात्रा से फालेरिया काे दे रही मात

21/08/2025
The groom died a few seconds after the wedding

सुहागन बनते ही विधवा हुई दुल्हन, शादी के कुछ सेकंड बाद ही दूल्हे की मौत

18/05/2025
वसुंधरा राजे Vasundhara Raje

राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच नेता वसुंधरा राजे ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

09/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version