• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मादक तस्कर सरगना समेत तीन गिरफ्तार, तीन किलो 900 ग्राम अफीम बरामद

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रतापगढ़
0
drug smuggler

drug smuggler

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह सरगना और उसके दो साथी तस्करों को आज प्रतापगढ़ के अन्तू इलाके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलो 900 ग्राम अफीम बरामद की।

एसटीएफ प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि बड़े स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना अपने कुछ साथियो के साथ वाहन से झारखण्ड के राची से भारी मात्रा में अफीम लेकर बरेली जाने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने लोहिया नगर बैरियर के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे ट्रक सवार तस्कर गिरोह सरगना बेरेली निवासी गुड्डू सैफी और रामपुर निवासी संजीव कुमार शर्मा और विरेन्द्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलो 900 ग्राम अफीम आदि बरामद की।

उन्होंने बताया कि इसके पहले एसटीएफ ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को 15 जून को थाना क्षेत्र गाजीपुर लखनऊ से अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ पर गिरफ्तार तस्करों ने बताया था कि इस गिरोह का सरगना गुड्डू सैफी है, जिसका मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा गिरोह है, जो झारखण्ड से भारी मात्रा में अफीम मंगाता है और उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में सप्लाई कराता है। उस दिन गुड्डू सैफी भाग गया था।

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दूल्हा-दुल्हन गंभीर

प्रवक्ता ने बताया कि आज सूचना मिली कि थाना गाजीपुर पर पंजीकृत मुकदमे में वांछित एवं अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना अपने कुछ साथियों के साथ राॅची गया था जो प्रतापगढ़ होते हुए बरेली वापस जायेगा। इस सूचना पर एसटीएफ निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी एवं वांछित तस्करों की गिरफ्तारी करने के लिए प्रतापगढ़ के थाना अन्तु क्षेत्र में पूर्व से ज्ञात स्थान पर पहुंची और बताए स्थान लोहिया नगर बैरियर के पास पहुंची और सुबह करीब साढ़े छह बजे जैसे ही उनका ट्रक वहां पहुंचा तीनों तस्करों गिरोह सरगना बेरेली निवासी गुड्डू सैफी और रामपुर निवासी संजीव कुमार शर्मा और विरेन्द्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन किलो 900 ग्राम अफीम आदि बरामद की।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सरगना गुड्डू ने पूछताछ पर बताया कि वह काफी समय से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है और हमारा एक बड़ा गिरोह है, बरामद ट्रक भी उसी का है, जिससें उसके द्वारा माल -ढुलाई के नाम पर मादक पदार्थो की तस्करी करता है।

क्रिकेटर रैना के फूफा के घर डकैती व हत्या मामले में वांछित छज्जू छेमार गिरफ्तार

वह राची (झाखण्ड) में अमर नामक व्यक्ति से अफीम खरीदता हैं, जिसे लाकर वह उत्तराखण्ड में पन्तनगर के डाल चन्द्र को, हरियाणा,पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के बरेली आदि स्थानों पर सप्लाई कराता है। रांची से एक लाख रूपये किलो की दर से खरीदता है और यहाॅ दुगने दाम पर सप्लाई कराता है। इस कारोबार में संजीव और विरेन्द्र उसका सहयोग करते है। गिरफ्तार तस्करों को जेल भेजा जा रहा है।

Tags: crime newsdrug smugglerpratapgarh newsup news
Previous Post

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, तीन की मौत, दूल्हा-दुल्हन गंभीर

Next Post

RSS-BJP की अहम बैठक समाप्त, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

Writer D

Writer D

Related Posts

Protests in Lucknow over Khamenei's death
Main Slider

खामेनेई की मौत की खबर पर लखनऊ में प्रदर्शन, 3 दिन के शोक का ऐलान

01/03/2026
Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
Next Post

RSS-BJP की अहम बैठक समाप्त, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

यह भी पढ़ें

Bio Plastic Park

कांग्रेस के चेहरे तो बदले लेकिन चरित्र 1975 वाला ही है : योगी

25/06/2024

नगर विकास मंत्री ने विकास दीपोत्सव के लोगो का किया अनावरण

26/10/2021
Neerja Bhanot's brother Anish dies of heart attack

नीरजा भनोट के भाई अनीश का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन 

14/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version