Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

साठ किलो प्रतिबंधित मांस के साथ तीन गिरफ्तार

Arrested

arrested

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गायसपुर नोनारी गांव में सोमवार को खेतासराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन गोवंशीय तस्करों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने उक्त गांव में एक हाते में छापेमारी किया। जिसमें तीन तस्कर को साठ किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से मांस के अतिरिक्त एक लोहे का गड़ासा, लकड़ी का ठीहा भी बरामद हुआ। इनके नाम क्रमशः रिजवान अहमद, मो.अबुलैश, मोहम्मद निवासी मानीकला है। जिनके ऊपर पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई किया। टीम में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, हरिशंकर यादव, जयराम, गुलाबचंद आदि शामिल रहे।

Exit mobile version