Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

70 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले की पुलिस ने मंगलवार को तीन मादक तस्करों को गिरफ्तार (Arrested) कर उनके कब्जे से 70 किलो गांजा (Ganja) बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया के मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सराय अकिल थाना क्षेत्र के बसुहार मोड़ के पास से तीन अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार (Arrested) किया है जिनके पास से तीन बोरियों में भरा हुआ 70 किलो गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार गिरफ्तार किए गए तस्कर अंकित मौर्य ग्राम भीखमपुर फतेहपुर, प्रवीण कुमार हदगांव फतेहपुर, अचल सिंह निवासी नूरपुर थाना सैनी जनपद कौशांबी शामिल है। तीनों अभियुक्त छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा से गंजा लाकर प्रयागराज व आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे।

Exit mobile version