Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली में जलभराव बना जानलेवा, बारिश के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Four children drowned in the pond

Four children drowned in the pond

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर क्षेत्रों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच शुक्रवार को जहांगीरपुर में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर तीन बच्चों की पानी में डूबने (Drowning) से मौत हो गई। तीनों एच ब्लॉक के पास नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मेट्रो का काम चल रहा था, बारिश के कारण वहां झील बन गई थी। इसी में यह सभी नहाने गए थे।

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे दोपहर को नहाने गए थे। दोपहर तीन बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। मृत बच्चों की पहचान आशीष, निखिल, और पीयूष के रूप में हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही कि आखिर ये यहां कैसे पहुंचे और इनके साथ ये हादसा कैसे हुआ।

लखनऊ में तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका, DM ने दी चेतवानी

यमुना के जलस्तर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी ने दिल्लीवालों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का उफान बरकरार है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Exit mobile version