Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

Drowned

Drowned

फिरोजाबाद जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में तीन बच्चों की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। तीन बच्चे यमुना की तलहटी के ग्राम मढ़ई में बकरी चराने गए थे। यमुना में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए। बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया।

थाना नगला खंगर क्षेत्र के ग्राम मढ़ई निवासी रामप्रदीप पुत्र राजेश कुमार, नीलम पुत्री ब्रजेश और धनदेवी पुत्री हरीसिंह सुबह करीब 11 बजे बकरियां चराने यमुना किनारे गए थे। तीनों बच्चों की उम्र 11 साल के करीब की है। बताया जाता है कि तीनों बच्चे नहाने के लिए यमुना में कूद पडे़,  लेकिन बहाव तेज होने के कारण कोई भी संभल नहीं सका। डूबने से तीनों के पेट में पानी भर गया।

बगल में सोती रही पत्नी और पति की धारदार हथियार से काट कर हो गई हत्या

जब तक आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए, चिकित्सीय परीक्षण के बाद तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया।

एसडीएम सिरसागंज नवनीत कुमार गोयल और क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों का यहां प्रतिदिन आना जाना था, लेकिन आज बहाव तेज होने के कारण बच्चे संभल नहीं सके। परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए पुलिस को शव ले जाने से मना कर दिया। तीनों बच्चों का अंतिम संस्कार गांव में ही करा दिया गया।

Exit mobile version