Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सगी बहनो से लिफ्ट के बहाने गैंगरेप करने वाले तीन दरिंदे गिरफ्तार

Rape

Rape

इटावा जिले के सैफई इलाके में दो सगी बहनों को लिफ्ट के बहाने गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,आरोप है कि इन दंरिदो ने सिगरेट से पीड़िताओं को दागा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। मैनपुरी जिले के कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनों में से एक का पति से विवाद चल रहा था। दोनों बहन शुक्रवार को इटावा थाने पर शिकायत करने आई थी। पीड़ित बहनों ने बताया कि एक महिला ने उन्हें थाने बुलाया था। वहां उसके पति से समझौता हो गया था। जिसके बाद दोनों बहने टेंपो से शाम के समय सैफई आई थी । सैफई में कुछ समय तक ऑटो का इंतजार किया ,जब कोई सवारी नहीं मिली तो अंधेरा होने पर दोनों बहनों को हरकेश यादव नामक एक व्यक्ति मिला और उसने दोनों बहनों को हमदर्दी दिखाते हुए कहा कि हम भी करहल के रहने वाले है। आपको हम वहां छोड़ देंगे।

उन्होंने बताया कि दोनों बहनों ने उस व्यक्ति पर विश्वास कर लिया। उसने कहा कि तुम भूखी होगी पहले खाना खालो फिर घर पहुंचा देंगे। जब उन्होंने विरोध किया को उन्हें मारा पीट और डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा फिर वह उन्हें होटल पर ले गए। हरकेश ने साथी अश्विनी को फोन करके द्वारा बुला लिया ,उस समय दोनों बहन होटल पर खाना खा रही थी।

श्री सिंह ने बताया कि पीड़िताओं ने बताया कि उसी दौरान एक व्यक्ति शराब ले आया और दोनों जबरन पिलाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनके साथ दुराचार किया और जलती सिगरेट से जलाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज तीनों आरोपियों में हरिकेश यादव निवासी झींगुपुर थाना सैफई,अश्वनी और साहिल चौबेपुर के रहने वाले है। अश्वनी और साहिल मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्राइवेट एंबुलेंस चलाते हैं। घटना का मुख्य आरोपी हरकेश यादव पहले भी 307 के मामले में जेल जा चुका है। जो दबंग किस्म का है। आरोपियों के कब्जे से कार,शराब व पानी की बोतल ,चार गिलास नमकीन के पाउच भी मिले है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version