• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में तीन दिवसीय G-20 सम्मेलन सोमवार से

Writer D by Writer D
12/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
G-20

G-20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के समापन के बाद सोमवार से राजधानी लखनऊ में तीन दिवसीय G-20 सम्मेलन शुरु हो रहा है। सम्मेलन में भाग लेने के लिए डेलीगेट्स का आना शुरु हो गया है।

भारत सरकार के सेक्रेटरी अलकेश कुमार शर्मा ने रविवार को यहां बताया कि G-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए 141 डेलीगेटस आएंगे। आज शाम तक 71 डेलीगेट्स आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि भारत में G-20 सम्मेलन का थीम वसुधैव कुटुंबकम रखा गया है।

अलकेश कुमार शर्मा ने बताया कि लखनऊ में होने वाले सम्मेलन में डिजिटल इकोनॉमी से जुड़े मुद्दों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप बनाया गया है। उसी ग्रुप की बैठक लखनऊ में हो रही है।

उन्होंने बताया कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के क्षेत्र में भारत ने नाम कमाया है। यूपीआई आया। दुनिया मे डिजिटल ट्रांजक्शन का 40 फीसदी भारत में होता है। कोविड के दौरान बच्चों ने ऑनलाइन क्लास अटेंड की। इससे दुनिया में सन्देश गया। इसे वे लोग बहुत ही चैलेंजिंग समझ रहे थे। भारत ने उसे कर दिखाया। G-20 में इसे अहम मुद्दे के रूप में रखा गया है।

शर्मा ने बताया कि इसका दूसरा पक्ष साइबर सिक्युरिटी का है। हम सभी देशों के साथ चर्चा करेंगे। टेक्नोलॉजी का आदान प्रदान करेंगेताकि डिजिटल फ्राड एवं धोखाधड़ी को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन साइड इवेंट होंगे। इसके बाद डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप की अगली बैठक अप्रैल में हैदराबाद में होगी।

गौरतलब है कि ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G-20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G-20 की अध्यक्षता करेगा। इससे पहले 2022 में इंडोनेशिया अध्यक्षता कर रहा था। आगे 2024 में ब्राजील अध्यक्षता करेगा।

G-20 सम्मेलन को लेकर पूरे लखनऊ को G-20 के रंग में रंगा गया है। 1090 चौराहे के पास में 20 देशों के झंडों को लगाया गया है।

Tags: G-20Lucknow News
Previous Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का लखनऊ में हुआ भव्य नागरिक अभिनंदन

Next Post

जल शक्ति राज्य मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश, मामला दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

“कुष्ठाश्रम” जैसी भेदभावपूर्ण शब्दावली हटाना मानव गरिमा और सामाजिक समानता की दिशा में बड़ा कदम: एके शर्मा

17/02/2026
CM Dhami
Main Slider

देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद — मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन

17/02/2026
hairstyle
Main Slider

घर पर ही बनाएं शानदार ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल, बिना सैलून जाए पाएं स्टाइलिश लुक

17/02/2026
Black heads
Main Slider

जिद्दी ब्लैक हेड्स से मिलेगा छुटकारा, इस जबरदस्त हैक्स से मिनटों में पाएं साफ स्किन

17/02/2026
Bada Mangal
Main Slider

मंगलवार के ये उपाय दिलाएंगे मंगल दोष से छुटकारा

17/02/2026
Next Post
Blackmail

जल शक्ति राज्य मंत्री को ब्लैकमेल करने की कोशिश, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

Database

औद्योगिक प्राधिकरणों का बनेगा डाटाबेस, भूमि आवंटन प्रक्रिया को मिलेगी नए सिरे से रफ्तार

31/03/2025
team india

जीत के साथ किया भारत ने टी20 सीरीज का आगाज

04/12/2020
Arup Chatterjee

News11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी गिरफ्तार, लगे ये गंभीर आरोप

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version