Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मंदिर से लौट रही बस में उतरा करंट, 3 की मौत

Accident

Accident

राजस्थान। जैसलमेर में बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्री बस (Bus) में करंट (Electric Current) उतर आया। हादसे में 3 लोगों की मौत (Death) की खबर है। वहीं, 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पोलजी डेयरी के पास ये हादसा हुआ है।

यात्री तेमबड़े राय मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। एसपी ने 3 लोगों के मरने और 5 के घायल होने की पुष्टि की है। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबिक गंभीर यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले दो लोग राणाराम मेघवाल और नारायणराम मेघवाल सगे भाई थे। दोनों खिंया गांव के रहने वाले थे। इनके अलावा मरने वाले तीसरे शख्स का नाम पदमाराम मेघवाल है।

यात्रियों से भरी बस पलटने से 3 की मौत, 30 घायल

इससे मिलता जुलता एक केस 17 जनवरी 2021 को राजस्थान के जालौर जिले में सामने आया था। यहां महेशपुरा गांव में यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तार की चपेट में आ गई थी। बस में करंट दौड़ने से सवार यात्रियों में से करीब दो दर्जन यात्री झुलस गए थे, जिनमें से करीब 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। 6 गंभीर घायलों को जोधपुर रेफकिया गया था।

बस रास्ता भटक कर गांव के बीच आ गई थी। महेशपुरा के निवासी घनश्याम सिंह ने बताया था कि यात्रियों से भरी यह बस मांडोली से ब्यावर के लिए निकली थी। लेकिन रात में रास्ता भटक गई। रास्ता भटकने की वजह से बस महेशपुरा गांव में घुस गई थी। गांव में 11 केवी की लाइन के बिजली का तार बस से टच हो जाने के कारण उसमें आग लग गई थी।

Exit mobile version