Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आकाशीय बिजली से किशोर समेत तीन की मौत, चार घायल

Lightning

lightning

मीरजापुर। सोमवार की शाम हुई बारिश में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली (Lightning)  गिरने से किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं भी घायल हो गई।

जमालपुर थाना क्षेत्र के भाईपुर कलां गांव में सोमवार की शाम बरसात के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिंटू बियार (14) पुत्र माया प्रसाद की मौत हो गई। मृत किशोर की माता गुलाबी देवी के नाम से प्रधानमंत्री आवास का आवंटन हुआ है। सोमवार को आवास का कार्य हो रहा था। शाम को बारिश होने पर किशोर छत को प्लास्टिक की पन्नी से ढंक रहा था।

इसी दौरान गिरी आकाशीय बिजली (Lightning) की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अदलहाट थाना क्षेत्र के सकरौड़ी ग्राम निवासी मुन्नी (60) पुत्र लालजी मछली मारने के लिए तियरा ग्राम के सिवान में गया था। तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने पर वह अपने घर जाने लगा। इसी दौरान रास्ते में आकाशीय बिजली (Lightning) गिर पड़ी और चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

वहीं सोनभद्र जनपद के कर्मा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव निवासी दुखी (58) घर के बाहर भैस बाध रहा था। तेज आंधी-पानी के साथ गिरी आकाशिय बिजली की चपेट में आने से गम्भीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी राजगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उसी गांव की खुशबू यादव (30) के ऊपर टीन चादर गिरने से दाहिना हाथ काट गया। उनका इलाज सीएचसी राजगढ़ में चल रहा है। राजगढ़ क्षेत्र के रैकरी गांव में मकान की दीवार गिरने से अधेड़ महिला फूलमती (57) मकान के मलबे में दबकर घायल हो गई। दरवान गांव के अधेड़ छेदी राम (56) बिजली के चपेट में आकर बेहोश हो गए। नदिहार गांव निवासी कैलाश बिंद (45) पुत्र सहदेव भी अकाशी बिजली से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया।

Exit mobile version