Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

खड़े कंटेनर में घुसी अनियंत्रित कार, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Lakhimpur Road Accident

Lakhimpur Road Accident

लखीमपुर। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा (Road Accident) हो गया है। उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे (National Highway) पर पेट्रोल पंप के निकट रविवार को सुबह करीब 11 बजे एक कार नियंत्रित होकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। हादसे में लखनऊ की महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। उसके पति समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनकी हालत नाजुक बताई गई है।

उचौलिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जलालाबाद में पेट्रोल पंप के पास कार पीछे से कंटेनर में जा घुसी। भीषण हादसे में कार सवार लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के कुर्मांचल नगर निवासी दिनेश चंद्र उपाध्याय की पत्नी विमला उपाध्याय (60 वर्ष), उनके पुत्र दीपक उपाध्याय (40 वर्ष), राजीव उपाध्याय (35 वर्ष) की मौत हुई है।

दिनेश चंद्र उपाध्याय और उनकी भाभी विमला उपाध्याय (60 वर्ष) पत्नी बुद्धि बल्लभ उपाध्याय घायल हुई हैं। इन्हें जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार ने शाहजहांपुर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार लखनऊ से उत्तराखंड के रुद्रपुर जा रहे थे।

सलमान खान को AK-47 से छलनी करने का था प्लान, लॉरेंस गैंग के 4 शूटर मुंबई से अरेस्ट

प्रत्यक्षदर्शी अवनीश कुमार के मुताबिक तेज रफ्तार कार लखनऊ की तरफ से आ रही थी। कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाडर से टकराई, फिर दूसरी दिशा में जाकर पीछे से कंटेनर में जा घुसी। यह भी बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर हादसे (Road Accident) का शिकार हुई है।

Exit mobile version