Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेतों में काम कर रहे तीन किसानों की मौत

lightning

lightning

प्रदेश में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में रविवार को हल्की बूंदाबांदी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग गांव में तीन लोगों की मौत हो गई।

थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊमर निवासी किसान हेमराज (60) पुत्र रामधनी अपने खेत पर काम कर रहे थे। वहीं पडोस में रामपाल के खेत में रामसेवक (50) पुत्र अजब सिंह पशुओं के लिए चारा ले रहे थे। बारिश से बचने के लिए दोनों किसान खेत के पास खड़े नीम के पेड़ के नीचे आकर बैठ गये।

तभी हेमराज खेत में तोड़ी गई सब्जियों को ढंकने के लिए चल दिया। उसकी मदद के लिए रामसेवक भी चल दिया। जैसे ही दोनों खेत में पहुंचे तभी अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसमें दोनों किसान गंभीर रूप से झुलस गये। घायल किसानो को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, आठ आरोपी गिरफ्तार

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांव नगला चांट में हुई। यहां अमर सिंह कुशवाह (60) पुत्र जगन्नाथ खेत पर धान की पौध की रोपाई कर रहे थे। तभी बारिश शुरू हो गई। बारिस से बचने के लिए वह खेत के पास खड़े आम के पेड़ के नीचे आकर बैठ गये। जैसे ही वह पेड़ के नीचे बैठे, तभी बिजली पेड़ पर गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गये। परिजन उनको लेकर अस्पताल आए, जहां उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version