• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, तीन की मौत

Writer D by Writer D
27/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Three killed after bus overturns on Yamuna Expressway

Three killed after bus overturns on Yamuna Expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां दिल्ली से बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट (Bus Overturns) गई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो व्यक्ति और एक बच्चा है। घायलों में 6 की हालत बिगड़ने पर उनको इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।

देर रात शिव प्रकाश टूर एंड ट्रैवल की डबल डेकर बस (BR 07 PC6793) दिल्ली के नरेला से बिहार के पूर्णिया जा रही थी। बस थाना सुरीर क्षेत्र के माइल स्टोन 89 के करीब पहुंची, तभी बेकाबू होकर पलट (Bus Overturns) गई। पलटने के बाद बस एक्सप्रेस-वे पर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सवारियां बचाने के लिए आवाज लगाने लगीं। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

हादसे की सूचना मिलते ही DM पुलकित खरे और SSP शैलेश पांडे पुलिस फोर्स और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में राहगीरों की मदद से घायलों को बस से निकाला गया। उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से 6 की हालत गंभीर होने के कारण आगरा रेफर कर दिया।

अतीक अहमद की पत्नी को BSP से निष्कासित नहीं करेंगी मायावती, कही ये बात

हादसे में मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। वही घायलों की पहचान दिलकुश कुमार (19), आदित्य राज (8), सचिन राज (9), ऋषभ राज (7), सखन दास (45), लीलावती (55), रंजन कुमार (28), ममला कुमारी (25), विलेंद्र राम (25), मानसी कुमारी (14), राम टहल पासवान (40), रामचंद्र (25), दयाराम (22), रामकुमार (38), शिवकुमार (24), पवन कुमार (30), रंजीत (48) और विनय (30) के रूप में हुई है। घायलों में से आदित्य राज, कमलेश, लीलावती, विलेंद्र और मंजू की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया।

Previous Post

अतीक अहमद की पत्नी को BSP से निष्कासित नहीं करेंगी मायावती, कही ये बात

Next Post

आज से शुरू हुआ होलाष्टक, ये राशि वाले होली तक रहें सावधान

Writer D

Writer D

Related Posts

Termites
Main Slider

दीमक से पाना चाहते है छुटकारा, तो घर में आज ही लगाएं ये पौधा

22/03/2026
Winter
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह करें अपनी स्किन की देखभाल

22/03/2026
Dairy Business
उत्तर प्रदेश

मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं प्रदेश की साढ़े तीन लाख महिलाएं

21/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास: CM साय

21/03/2026
CM Vishnudev Sai inaugurated the Surguja Olympics
Main Slider

3 लाख 49 हजार खिलाड़ियों की स्वस्फूर्त सहभागिता खेल के प्रति उनके प्रेम और समर्पण को दिखाता है : मुख्यमंत्री साय

21/03/2026
Next Post
Holashtak

आज से शुरू हुआ होलाष्टक, ये राशि वाले होली तक रहें सावधान

यह भी पढ़ें

Naresh Goyal

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

06/05/2024
Pregnancy

ये संकेत भी बताते है की आप प्रेग्नेंट हैं

17/12/2025
mayawati

प्रधानमंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर के नेताओं की होने वाली बैठक उचित पहल : मायावती

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version