नोएडा। नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भीषण हादसा (Road Accident) हो गया। यहां आगरा से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, इसके बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मासूम समेत 3 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की सुबह दिल्ली निवासी कार्तिक गुप्ता का परिवार आगरा से लौट रहा था। ये लोग आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस दिल्ली लौटते समय सेक्टर 160 के पास कार्तिक की कार डिवाइडर से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर के बाद कार पेड़ से टकराई और परखच्चे उड़ गए। कार में कार्तिक गुप्ता, कार्तिक की पत्नी शिवानी, कार्तिक की साली शीतल शर्मा, कार्तिक का तीन माह का बच्चा और कार्तिक की बुआ सुमन सवार थीं।
गोदाम में लगी भीषण आग में 3 मजदूर जिंदा जले, सारा समान जलकर खाक
हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मासूम बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।