Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पाकिस्तान में आजादी के जश्न में गोलीबारी, 3 की मौत; 60 से ज्यादा घायल

Pakistan Independence Day

Pakistan

पाकिस्तान (Pakistan) के कराची में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) समारोह का जश्न मनाने के दौरान हवाई गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक वरिष्ठ नागरिक और एक 8 वर्षीय लड़की भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस लापरवाह गोलीबारी में 60 से भी अधिक लोग घायल हो गए है। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के अनुसार एक बचाव अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार इस तरह की घटनाएं पूरे शहर में देखने को मिली। अजीजाबाद में एक युवती इसी तरह की हवाई फायरिंग से घायल हो गई। इसके अलावा कोरंगी में स्टीफन नाम के एक व्यक्ति की जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में मौत हो गई। पाकिस्तानी समाचार चैनल के अनुसार शहर भर में हुई इस तरह की घटनाओं में कम से कम 64 अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए है।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि जश्न में हुई गोलीबारी में दर्जनों लोग घायल हो गए। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लापरवाही और खतरनाक बताया। अधिकारियों ने नागरिकों से आग्रह किया कि सभी लोग स्वतंत्रता दिवस को सुरक्षित तरीके से मनाएं।

पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है और आश्वासन दिया कि हवाई फायरिंग में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हें किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version