• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत; 38 घायल

Writer D by Writer D
04/11/2025
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंदौर स्थित सिमरोल थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। देर रात 9:40 बजे ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही यात्री बस भेरू घाट पर अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के समय बस में करीब 50 यात्री सवार थे। घटना में दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सिमरोल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने भेरू घाट के मोड़ पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सीधा गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे (Road Accident) की सूचना मिलते ही सिमरोल थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। जानकारी के मुताबिक, बस में ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे यात्री सवार थे, जिनमें दिल्ली सहित अन्य शहरों से आए यात्री भी शामिल थे। इनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे (Road Accident) में इन 3 की मौत

महू के भेरूघाट पर हुए हादसे (Road Accident) में 3 लोगों की मौत हुई है। इसमें पद्मा बाई (45) निवासी तिलक नगर इंदौर और राहुल (25) निवासी देवरिया यूपी के शव महू के सिविल अस्पताल लाए गए हैं। जबकि अनिता (40) पति अशोक राव निवासी न्यू गोरी नगर इंदौर का शव एमवाय अस्पताल लाया गया है। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने बस के कांच तोड़कर और अन्य रास्तों से करीब कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फिलहाल सिमरोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि हादसा बस चालक की लापरवाही और ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोने से हुआ। पुलिस ने कहा है कि बस मालिक और ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी, ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Tags: Indore newsmadhya pradesh news
Previous Post

राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग

Next Post

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए ‘स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता’ हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products
राजनीति

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

01/04/2026
Next Post
cm yogi

स्नान पर्वों और मेलों के सकुशल आयोजन के लिए 'स्वच्छता, सुरक्षा और सतर्कता' हो तैयारियों का आधार: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

यूपी के ज़िले में आग लगने से सात दुकानें जलकर राख़, लाखों का हुआ नुकसान

यूपी के ज़िले में आग लगने से सात दुकानें जलकर राख़, लाखों का हुआ नुकसान

05/04/2021
CM Bhajanlal Sharma

गहलोत ने पांच साल कभी होटल में ताे कभी ऐसे ही सर्कस ही किया : मुख्यमंत्री

07/10/2024
Waqf Amendment Bill

वक्फ संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर, अब लेगा कानून की शक्ल

04/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version