Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मध्य कनाडा में गोलीबारी में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Shooting

Shooting

ओटावा। मध्य कनाडा की राजधानी मैनिटोबा के विन्निपेग में गोलीबारी (Shooting) में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।

स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक समाचार विज्ञप्ति में कहा, विन्निपेग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पांच पीड़ितों को “गोली लगने जैसी चोटों के साथ” पाया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि एक वयस्क पुरुष और एक वयस्क महिला को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया और बाद में उनमें से एक की मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मानव वध इकाई की जांच जारी है। इसमें कहा गया है कि पीड़ितों की पहचान की अभी भी पुष्टि की जा रही है।

Exit mobile version