Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना एक्सप्रेस वे हुए हादसों में महिला समेत तीन मौत, कई घायल

accident

accident

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के टप्पल यमुना एक्सप्रेस वे आज हुए हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि अन्य कई घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह भेड़ व बकरों से लदा कैंटर अलीगढ़ के टप्पल यमुना एक्सप्रेस वे पर पलट गया। हादसे के बाद कैंटर चालक मेरठ निवासी भूरा सड़क पर उतर कर वाहन की जांच कर रहा था। उसी समय मथुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटे कैंटर से टकरा गई और जिससे ट्रक चालक मेरठ निवासी भूरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

50 हजार के इनामी बदमाश को STF ने धर दबोचा, 16 लाख की चरस बरामद

उन्होंने बताया कुछ देर बाद मथुरा की तरफ से दूसरी स्लीपर बस ने पलटे कैंटर में टक्कर मार दी और पलट गई, जिससे भूरा के साथी बुलंदशहर निवासी नन्हे की भी बस की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया बस पलटने के कारण उसपर सवार बिहार के दरभंगा निवासी सुमन यादव की पत्नी मंजू की भी मृत्यु हो गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल चार लोगों को बुलंदशहर व जेवर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Exit mobile version