• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन हत्यारोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

Writer D by Writer D
04/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, सुल्तानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुलतानपुर थाना कादीपुर पुलिस व एसओजी एवं संर्विलांस टीम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 27 दिसम्बर को कादीपुर कस्बा में राम अशीष वर्मा पुत्र रामबरन बर्मा निवासी बनकेगांव की हत्या कर दी गयी। उनके पुत्र विजय प्रताप वर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन कर दिया गया था।

थाना कादीपुर पुलिस एवं स्वाट टीम ने आरोपित अवधेश उर्फ टिल्लू पुत्र हनुमान प्रसाद , मनोज पुत्र राम प्यारे एवं काशीराम उर्फ मैनेजर पुत्र सुरेंद्र बनकेगांव थाना कादीपुर जनपद सुलतापनुर को बनकेगांव मोड़ से गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस के अनुसार रामाशीष की हत्या मनोज पुत्र राम प्यारे ,कांशीराम उर्फ मैनेजर पुत्र सुरेंद्र, अवधेश उर्फ टिल्लू पुत्र हनुमान प्रसाद द्वारा की गई है । पुलिस की पूछताछ मे मनोज पुत्र राम प्यारे निवासी नूरपुर बनके गांव ने अपने बयान में बताया कि नूरपुर के पूर्व प्रधान वीरेंद्र द्वारा मेरे पिताजी रामप्यारे को पट्टे की जमीन दी गई थी जहां पर मेरे पिता बनके गांव से आकर नूरपुर पूर्वे में रहते थे । साथ में बगल में ही हरी लाल वर्मा पुत्र भभूति वर्मा भी रहते थे । हरी लाल वर्मा की बेटी की शादी पाकरपुर गांव में कर दी गई। शादी के दौरान हरी लाल वर्मा के पिता भभूति वर्मा ने अपनी आधी जमीन ढाई बीघा शादी का दौरान किसी यादव को बेच दिया था बाद में भभूति वर्मा के मरने के बाद शेष ढाई बीघा जमीन हरिलाल वर्मा के नाम आ गई ।

मृतक राम आशीष वर्मा द्वारा भभूति के नाम का फर्जी वसीयत तैयार करके उपजिलाधिकारी कादीपुर के कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया, जिसे बाद में वसीयत के आधार पर हरिराम वर्मा की ढाई बीघा की जमीन राम आशीष वर्मा मृतक के नाम वरासत हो गई । उपरोक्त वरासत से हरिओम वर्मा बहुत आहत हुए और साधु के वेश में अपने सहन में ही एक कुटी बनाकर रहने लगे। पड़ोसी मनोज हरिजन व उसके पिता के पास से जो खाना पीना मिलता था, उसे खा लेते थे क्योंकि मनोज व उसके पिता द्वारा हरीराम वर्मा के रहन-सहन और खान-पान पर ध्यान दिया जा रहा था । इसलिए मनोज और उसके पिता रामप्यारे द्वारा हरिराम की सहन की भूमि का भी उपयोग किया जा रहा था, जिसे लेकर के राम आशीष वर्मा द्वारा कई बार धमकी दी गई कि तुम बनके गांव के रहने वाले हो, वापस चले जाओ नहीं तो तुमको किसी केस में फंसा दूंगा।

Tags: crime newssultanpur newsup new
Previous Post

पांच दिन से लापता मासूम का शव मिला, हत्या की आशंका

Next Post

ट्रैक्टर-विक्रम में टक्कर, विक्रम सवार एक दर्जन लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोकर सामूहिक साधना करना उद्देश्य: उपमुख्यमंत्री

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सख्त एक्शन प्लान, सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता: CM धामी

09/04/2026
CM Dhami
Main Slider

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी बना जेम पोर्टल से खरीद में शीर्ष राज्य

09/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जेम पोर्टल पर पारदर्शी खरीद से यूपी बना देश में नंबर-1, मॉडल नीति की केंद्र ने की सराहना: योगी

08/04/2026
Next Post
road accident

ट्रैक्टर-विक्रम में टक्कर, विक्रम सवार एक दर्जन लोग घायल

यह भी पढ़ें

Chirag-Satwik

Paris Olympics 2024: चिराग-सात्विक ने क्वार्टरफाइनल में ली एंट्री

29/07/2024
Minority Education Bill 2025

मदरसों में जल्द शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं, मार्च में जारी होगा शेड्यूल

02/01/2023

धामी सरकार अतिवृष्टि की वजह से मरने वालों के परिजनों के देगी चार लाख

20/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version