Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुटखा फैक्ट्री में बड़ा हादसी, लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

Lifts

Lifts

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के नारायणा इलाके में एक गुटखा फैक्ट्री में तीन मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। दरअसल तीनों मजदूरों की मौत लिफ्ट (Lift) में हुई है। लिफ्ट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई और वह गिर गई। पुलिस की जांच चल रही है।

मामला दिल्ली के नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया का है। जहां फेज 1 क्षेत्र में कारखाने की लिफ्ट खराब हो गई।

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 की मौत हुई है और 1 घायल हुआ है। इनमें जेजे कॉलोनी, इंद्रपुरी के रहने वाले 30 वर्षीय कुलवंत सिंह, जेजे कॉलोनी, इंद्रपुरी के ही 26 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हुई है। इन दोनों के अलावा नारायण विहार के निवासी 33 वर्षीय सनी की मौत हुई है।

सपा Twitter हैंडल संचालक गिरफ्तार, अखिलेश यादव पहुंचे पुलिस मुख्यालय

वहीं इस हादसे में एक शख्स के घायल होने की भी खबर आई है। घायल शख्स का नाम सूरज जो कि गोल मार्केट दिल्ली में रहता है। घायल की उम्र सिर्फ 24 वर्ष बताई जा रही है जिसका कि दिल्ली के ही बीएलके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Exit mobile version