Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सांबा में नष्ट की गईं तीन बारूदी सुरंगें

terrorists encounter

terrorists encounter

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में तीन बारूदी सुरंग मिलीं जिन्हें बाद में बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिये नष्ट किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बारूदी सुरंगों में जंग लगा था जिससे पता चलता है कि ये काफी समय से जमीन में दबी हुई थीं। अधिकारी ने बताया कि ये बारूदी सुरंगें सोमवार शाम करीब पौने आठ बजे डेरा गांव में एक नागरिक को उसके खेत के बगल में खुदाई के दौरान मिलीं।

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुई बंपर वोटिंग, दो मई को आएगा परिणाम

उन्होंने कहा कि पुलिस के एक दल को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया और सांबा पुलिस के बम निरोधक दस्ते को सूचित करने से पहले वहां से आम लोगों को हटा दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और विस्फोटकों नियंत्रित विस्फोट के जरिये नष्ट किया गया।

Exit mobile version