Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज बारिश में कच्चा मकान ढहने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Dead Bodies

Dead Bodies

जौनपुर जिले में बारिश के कारण एक कच्चे मकान की दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

अपर जिलाधिकारी (राजस्व) राजकुमार द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव में भरत लाल जायसवाल (38) और उसका परिवार बुधवार रात अपने कच्चे मकान में सो रहा था। सुबह करीब चार बजे अचानक उनके घर की एक दीवार ढह गई। इस हादसे में भरत लाल, उसकी पत्नी गुलाबा देवी (34), बेटी साक्षी (10), भाभी रेखा देवी (45) और भांजी काजल(12) मलबे में दब गए।

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकालकर आनन-फानन सुजानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने भरत लाल, गुलाबा देवी और साक्षी को मृत घोषित कर दिया जबकि रेखा और काजल का इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना में सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल देल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी (47) बुधवार को अपने कच्चे मकान में सो रही थी तभी उसके मकान की जर्जर दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबने से उसकी मौत हो गयी।

अपर जिला अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में मरे लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

Exit mobile version