Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

टॉवर की बैटरी चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, भेजा जेल

फतेहपुर जिले में शुक्रवार टॉवरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा दिया।

आज धाता थाना क्षेत्र के अढौली मोबाइल टावर में 29 सितम्बर को चोरों ने बैटरी चुरा ले गये थे। जिसकी रिपोर्ट धाता थाना में दर्ज कराई गई। आज धाता थानाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने जांच करते हुए टॉवर की बैटरी चोरी की घटना का तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए सफलता पूर्वक खुलासा किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आकाश सिंह उर्फ रिंकू पुत्र गोवर्धन सिंह ग्राम सरसौली थाना धाता, अनुज सिंह उर्फ छोटू ग्राम बम्हरौली थाना धाता व मोहम्मद अय्यूब पुत्र पीर मोहम्मद निवासी थाना खखरेरू को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 08 टावरों की बैटरी, एक बैटरी इंडस, टावर खखरेरू तथा एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

धाता थानाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी, उप निरीक्षक शिशिर कुमार यादव, उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह, कांस्टेबल अफजाल अहमद, कांस्टेबल सतीश कुमार सिंह गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे।

Exit mobile version