• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिख दंगा के तीन और आरोपित गिरफ्तार

Writer D by Writer D
13/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Sikh riots

Sikh riots

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कानपुर में उपजे सिख विरोधी दंगे (Sikh riots) में सैकड़ों लोगों की जाने गई थी। मामले की जांच शासन के निर्देश पर एसआईटी (विशेष जांच दल) कर रही है और लगातार आरोपित जेल भेजे जा रहे हैं। बुधवार को भी एसआईटी ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अब तक सिख विरोधी दंगे में एसआईटी 40 आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कानपुर में सिख विरोधी दंगे (Sikh riots) में सैकड़ों निर्दोष लोगों को मार दिया गया था। इसकी फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी गई, लेकिन सिख समाज से जुड़े तमाम संगठन लंबे समय से मांग कर रहे थे कि कानपुर सिख विरोधी दंगे की एसआईटी से जांच कराई जाये।

आखिरकार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2019 में एसआईटी का गठन किया और टीम ने कानपुर में कार्यालय बनाकर सिख विरोधी दंगे से जुड़े तमाम केसों को फिर से खंगालना शुरु किया। लगातार चल रही जांच के बाद करीब तीन साल बाद एसआईटी ने जिन आरोपितों पर सिख विरोधी दंगा भड़काने और हत्या से जुड़े साक्ष्य मिलते गये उनकी गिरफ्तारियां शुरु कर दी।

बुधवार को भी एसआईटी ने दादा नगर लेबर कॉलोनी में सरदार भगत सिंह, जोगेंद्र सिंह, दलजीत सिंह और सतनाम सिंह की नृशंस हत्या मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। एसआईटी अधिकारियों के मुताबिक मामले में गोविंदनगर थाने में हत्या और डकैती समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

जांच में सामने आया कि इस जघन्य हत्याकांड में इलाके के ही कमल किशोर मिश्रा, राजकिशोर मिश्रा और गोविन्द तिवारी का हाथ रहा। टीम ने 65 साल के कमल किशोर मिश्रा उर्फ केके मिश्रा, 70 साल के राजकिशोर मिश्रा और 56 साल के गोविन्द तिवारी को अलग-अलग ठिकानों में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सिख दंगे में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल अब तक एसआईटी ने अलग अलग हत्याकांडों से जुड़े 40 आरोपितों को जेल पहुंचा चुकी है।

Tags: crime newskanpur newssikh riots
Previous Post

बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Next Post

हनुमान मंदिर में रोहित बनकर जुबेर ने की चोरी, पुलिस ने धर दबोचा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

12 वर्षों में देश में 17 करोड़ से अधिक लोगों को मिली नौकरियां व रोजगार: सीएम योगी

10/08/2026
CM Dhami inspected the approach road of Nanda Ki Chowki bridge
Main Slider

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड का सीएम धामी ने किया निरीक्षण, 12 घंटे में पूरा हुआ पुनर्निर्माण

10/08/2026
CM Yogi performed Rudrabhishek on the second Monday of Sawan.
उत्तर प्रदेश

सावन के दूसरे सोमवार सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक

10/08/2026
Next Post
Arrested

हनुमान मंदिर में रोहित बनकर जुबेर ने की चोरी, पुलिस ने धर दबोचा

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव Bihar elections

बिहार चुनाव: अब लोक गायिका मैथिली ठाकुर और नेहा राठौर आमने-सामने

17/10/2020
shot

यूपी में एक और शूटआउट! ऑफिस में घुसकर बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली

27/02/2023
lady constables

दो लेडी कॉन्सटेबल ने बदमाशों के छुड़ाएं छक्के, बैंक लूट को कर दिया विफल

19/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version