• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CTET पेपर लीक करने के मामले में शिक्षक समेत तीन और गिरफ्तार

Writer D by Writer D
08/02/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Accused of leaking CTET paper arrested

Accused of leaking CTET paper arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश आगरा में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) का पेपर व्हाट्सएप पर लीक करने के मामले में पुलिस ने रविवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी अरविंद कुमार यादव मैनपुरी के नगला पजावा के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। उसके पास पेपर व्हाट्सएप पर एक मित्र ने भेजा था। अरविंद ने अपने परिचितों को व्हाट्सएप पर भेज दिया था। इसके बाद यह वायरल हो गया था।

सीटीईटी का हल प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एपेक्स कोचिंग के संचालक विकास शर्मा, शिक्षक प्रभात, छात्र कुलदीप फौजदार, थान सिंह और मोहित यादव को गिरफ्तार किया था। बाद में प्रतापगढ़ से विकास को गिरफ्तार किया था। उसके साथ भदोही निवासी अमर साहनी पकड़ा था। शनिवार को एटा के अलीगंज स्थित लुहारी दरवाजा निवासी अमनराज उर्फ विवेक यादव और अलीगंज स्थित दाऊदगंज निवासी सुमित यादव उर्फ डिंपल यादव पकड़े गए।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि तीन और लोगों के पास व्हाट्सएप पर पेपर पहुंचा था। इस पर पुलिस ने रविवार को दबिश देकर एटा के थाना जसरथपुर स्थित नगला राम सिंह निवासी अरविंद कुमार यादव, मैनपुरी के थाना कुरावली स्थित घिरोर मार्ग निवासी राजवीर सिंह और कन्नौज के थाना तिरवा स्थित गांव सिकरौली निवासी वरुण प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अरविंद कुमार इस समय मैनपुरी के थाना कोतवाली स्थित नगला पजावा में रह रहा है।

रिश्वत लेते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, चौकी प्रभारी समेत छह निलंबित

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, अरविंद कुमार नगला पजावा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है। सबसे पहले उसके पास हल प्रश्न पत्र आया था। उसे एक मित्र ने भेजा था। शिक्षक ने यह प्रश्न पत्र राजवीर को भेज दिया था। राजवीर ने दीपक को भेजा था। दीपक ने डिपंल को भेज दिया। वहीं डिंपल ने यह विवेक यादव को व्हाट्स एप पर भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी विवेक यादव भी अलीगंज के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उसने यह पेपर अपने दोस्तों के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया था। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि यह ग्रुप बीटीसी के पूर्व छात्रों का है। इसमें 21 लोग जुड़े हुए हैं। विवेक ने सीटीईटी परीक्षा भी दी थी।

सेना के वाहन पर हुआ भीषण बम विस्फोट, खुफिया एजेंट समेत 12 सैनिकों की मौत

अब पुलिस ग्रुप से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगी है। वहीं अरविंद को पेपर भेजने वाले की भी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से पांच मोबाइल मिले हैं। इनमें व्हाट्स एप की चैटिंग है।

Tags: Accused of leaking CTET paper arrestedcrime newsctet paper leakingup news
Previous Post

रिश्वत लेते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, चौकी प्रभारी समेत छह निलंबित

Next Post

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर

Writer D

Writer D

Related Posts

Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

27/02/2026
Makeup
Main Slider

ड्राई स्किन पर ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

27/02/2026
Maa Lakshmi
Main Slider

शुक्रवार को करें ये एक काम, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

27/02/2026
aparajita
Main Slider

इस दिशा में लगाएं विष्णु प्रिय अपराजिता, घर में आएगी सम्पन्नता

27/02/2026
Amalaki Ekadashi
Main Slider

आमलकी एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

27/02/2026
Next Post

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के रिकॉर्ड स्तर पर

यह भी पढ़ें

फोन पर धमकी

सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाला गोंडा से गिरफ्तार, ऑडियो हुआ था वायरल

08/08/2020
Solar trees

अयोध्या के प्रमुख पार्कों में 2.5 किलोवाट क्षमता का सोलर ट्री स्थापित किया जायेगा

28/09/2023

योगी सरकार के प्रयासों से रामपुर में बनकर तैयार हुआ भारत का पहला अमृत सरोवर

24/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version