Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

बदायूं। जिले में भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए लोग खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के दातागंज कोतवाली इलाके में सोमवार रात गनगोला पुलिया के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें प्रियांक (26) पुत्र गोरे सिंह, रुचि (28) पत्नी प्रशांत सिंह और उनके पांच वर्षीय बेटे शशांक की मौत हो गई। इसमें चार लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के लोग हैं। यह दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर के रहने वाले थे। सभी लोग सोमवार रात खाटू श्याम मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

… जेल में पढ़ाई नहीं होती, जेल जाने के लिए दसवीं के छात्र ने कर दिया दोस्त का कत्ल

तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें देवर, मां और बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सभी के शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version