Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शाहरुख खान का बेटा आर्यन सहित तीन गिरफ्तार

Aryan Khan

Aryan Khan

शनिवार को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज शिप में एनसीबी के अधिकारियों ने छापेमारी की। एनसीबी को क्रूज पर ड्रग पार्टी होने का पता चला था, जिसमें बाद अधिकारी भेष बदलकर सादे कपड़ों में पार्टी में शामिल हुए और उसका भंडाफोड़ किया। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। ऐसे में एनसीबी ने उन्हें भी हिरासत में लिया है। एनसीबी के दफ्तर में आर्यन खान से पूछताछ चल रही है। हम आपको दे रहे हैं इस मामले की लाइव अपडेट्स।

मुंबई से गोवा जाने वाले इस क्रूज का आयोजन FTV India नाम की कंपनी ने करवाया था। FTV India ने Namas’cray नाम की कंपनी से सर्विस ली थी। यह एक इवेंट आर्गेनाईज करने वाली कंपनी है।

सामंथा-चैतन्य के तलाक के लिए कंगना ने इस एक्टर को ठहराया जिम्मेदार, बताया ‘तलाक’ एक्सपर्ट

Namas’cray कंपनी के को-फाउंडर और एडिशनल डायरेक्टर अर्जुन जैन हैं. उन्होंने 8 मार्च 2021 को यह पद संभाला था। अर्जुन के बाद 15 मार्च 2021 को समीर सहगल और गोपालजी आनंद को एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया था। अब इन तीनों को एनसीबी ने अपने शिकंजे में लिया है।

इन सभी ने मेहमानों की लिस्ट बनाए, लोगों को टिकट बेचे, सेलेब्स को आमंत्रित किया और इवेंट का आयोजन करने में FTV India की मदद की।

BB 15 में एंट्री की खबर पर रिया चक्रवर्ती ने किया खुलासा, बोलीं- मैं घर का हिस्सा…

मुंबई के क्रूज शिप में हुई ड्रग्स पार्टी में जिन लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लिया है, उनके नाम सामने आ गए हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के अलावा इसमें 7 और लोग शामिल हैं। उनके नाम हैं – मुनमुन धामेचा, नूपुर सारिका, इश्मीत सिंह, मोहक जयसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट।

Exit mobile version