Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अगस्त में चमकेंगे इन राशि वालों के सितारे, पूरे महीने खूब कमाएंगे पैसा

graho ka gochar

graho ka gochar

अगस्त माह में सावन-भादो होने के कारण सनातन धर्म के लिए विशेष महत्व है। इस माह हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, रक्षाबंधन के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

इसके साथ ही अगस्त माह ग्रहों (Planets) की चाल और राशि परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि राशि परिवर्तन का प्रभाव न केवल सभी राशियों पर बल्कि देश और दुनिया में चल रही गतिविधियों पर भी पड़ता है। अगले माह ग्रहों के युवराज बुध वक्रि होंगे और राजा सूर्यदेव भी सिंह राशि प्रवेश करेंगे। सेनापति मंगल शुक्र से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

पांच अगस्त को बुध होंगे वक्री

ज्योतिष पंचांग के अनुसार, सबसे पहले 5 अगस्त को बुद्धि के देवता ग्रहों (Planets) के युवराज बुध ग्रह 10 बजकर 26 मिनट पर सिंह राशि में वक्री होंगे। 11 अगस्त को अस्त हो जाएंगे। इसी के साथ ही वक्री बुध वापस कर्क राशि में 22 अगस्त को चले जाएंगे। कर्क में 27 को उदय होकर 28 अगस्त को मार्गी होंगे।

सूर्य देव का सिंह राशि में प्रवेश

इसके बाद 16 अगस्त को देवताओं के राजा सूर्य देव शाम सात बजकर 44 मिनिट अपनी ही राशि सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 24 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में रात्रि एक बजकर 16 मिनिट पर प्रवेश करेंगे। इसी तरह 26 अगस्त को मंगल ग्रह मिथुन राशि में तीन बजकर 26 मिनिट पर प्रवेश करेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस दौरान पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

अगस्त ग्रह का गोचर लाभदायक रहेगा। जीवन में आ रही है कई प्रकार की समस्याएं दूर होंगी। कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। सामाजिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके साथ आमदनी के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

यह समय सकारात्मक रहेगा। इस दौरान व्यापार क्षेत्र में विशेष लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। इसके साथ आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं

Exit mobile version