15-15 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

उत्तर प्रदेश की महराजगंज पुलिस ने आज चौक इलाके से 15-15 हजार रूपये के तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चौक पुलिस ने सूचना के आधार पर झनझनपुर चौराहे के पास से तीन इनामी बदमाशों मो0 शकील,अकरम और खालिद को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चौक थाने पर गैंगेस्टर एक्ट में वाॅछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 15-15 हजार रूपये का इनाम घोषित था।

उन्हेंने बताया कि पकड़े गये बदमाशों को जेल भेज दिया।

Exit mobile version