Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की हॉकी लूटने वाले तीन लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

झांसी कोतवाली पुलिस ने एक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की हॉकी लूटने वाले बदमाश समेत तीन चैन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से लूटी गई हॉकी और सोने की चैन व असलहा बरामद हुए है। बरामद हुई इस हॉकी से पाकिस्तान व मलेशिया टीम के खिलाफ 7 गोल किए गए थे।

जिले में पिछले कई दिनों से चैन स्नैचिंग जैसी घटनायें लगातार हो रही थी। ये घटनायें पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थी। इस बीच एसएसपी शिवहरी मीणा को पता चला कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शिवम आनंद निवासी आशिक चैराहे की हॉकी अज्ञात बदमाशों ने छीन ली है।

यह वही हॉकी स्टिक थी जिससे खिलाड़ी शिवम ने वर्ष 2016 में एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सेमी फाइनल में 03 गोल किए थे। इसके अलावा वर्ष 2018 में अर्जेटिना में यूथ ऑलम्पिक में मलेशिया के खिलाफ 04 गोल किए थे। हालांकि इसकी थाने में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चैन स्नैचिंग और हॉकी लूटने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए स्वॉट और कोतवाली पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से मिलकर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी। इसी दौरान पुलिस को सफलता मिली और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने छीनी गई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की हॉकी और अन्य स्थानों से छीनी गई सोने की चैन व तमंचे बरामद किये। इसके अलावा घटना में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम जय सोनी निवासी अन्नपूर्णा कालौनी बड़ागांव गेट बाहर, अभिषेक सोनी निवासी अन्नपूर्णा कालौनी बड़ागांव गेट बाहर और भूपेन्द्र वंशकार निवासी बंगला घाट बताया। पकड़े गए बदमाशों में भूपेन्द्र वंशकार ने अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी की हॉकी छीनी थी।

Exit mobile version