Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

करोड़ों के दोमुंहा सांप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

two-faced snake

two-faced snake

बिजनौर। प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन तस्करों को वन विभाग टीम ने पकड़ा है। इनके पास से दुर्लभ प्रजाति के दो जीवित सांप ( रेड सैंड बोआ) बरामद हुए हैं। इन्हें स्थानीय भाषा में दोमुंहा सांप (Two-Faced Snake) भी कहा जाता है।

रेंजर विकास वरुण ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नूर हसन व चादंबाबू भोजपुर जिला मुरादाबाद के निवासी हैं। तीसरा तस्कर मोहर्रम अली गांव सदाफल थाना स्योहारा का रहने वाला है।

इनके पास से बरामद सांप की कीमत करोड़ों रुपये की बतायी जा रही है। यह सांप (Two-Faced Snake) दुर्लभ प्रजाति के हैं। यह राजस्थान में पाए जाते हैं।

इनका प्रयोग तन्त्रों, सौन्दर्य प्रसाधन और कीमती दवा बनाने में उपयोग किया जाता है। इन सांपों को स्योहारा के गांव रैनी के जंगल से पकड़ा गया है। तीनों तस्करों के विरुद्ध वन्य जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version