• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शोपियां मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद

Writer D by Writer D
12/10/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
terrorist

terrorist

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शोपियां जिले के तुलरान ईमाम साहिब इलाके में सोमवार देर रात से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए तीनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के द रजिस्टेंस फ्रंट से संबंधित थे। मारे गए एक आतंकी की पहचान मुख्तार शाह निवासी गांदरबल के रूप में की गई है, जबकि अन्य दो आतंकियों की पहचान अभी नहीं हुई है। मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को काफी मात्रा में हथियार-गोला बारूद एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि शोपियां जिले के तुलरान ईमाम साहिब क्षेत्र में दो से तीन आतंकी मौजूद हैं। सूचना मिलते ही जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को अपने ठिकाने के नजदीक आते देख उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कई बार कहा लेकिन वह नहीं माने। इस पर मुठभेड़ शुरू हो गई। देर रात को अंधेरा होने के कारण मुठभेड़ को रोक दिया गया, हालांकि आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया गया था।

मंगलवार सुबह एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आखिरी मौका दिया। जब उन्होंने इस बार भी उनकी अपील का जवाब गोली से दिया तो जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान चलाने के बाद जब यह पुष्टि हो गई कि वहां और कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो अभियान समाप्त कर दिया गया।

दिल्ली दहलाने की साजिश नाकामयाब, AK-47 के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि इन तीन आतंकियों में शामिल मुख्तयार शाह वही है, जिसने गत दिनों श्रीनगर में रेहड़ी करने वाले बिहार निवासी वीरेंद्र पासवान की हत्या की थी। हत्या के बाद वह फरार हो गया था और यहां शोपियां में छिप गया था। सुरक्षाबलों ने सूचना के आधार पर शोपियां में तलाशी अभियान चलाया और इन तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया।

Tags: crime newsJammu-Kashmir newsShopian Encountershopian encounter latestshopian encounter today
Previous Post

दिल्ली दहलाने की साजिश नाकामयाब, AK-47 के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

Next Post

श्रिया सरन बनी मां, 1 साल बाद किया खुलासा, शेयर किया प्यारा VIDEO

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार: मुख्यमंत्री

01/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की शिष्टाचार भेंट

01/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को श्रद्धांजलि, सीएम धामी का सख्त संदेश—दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

01/04/2026
Uttarakhand government and ITBP sign MoU for procurement of local products
राजनीति

उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

01/04/2026
Next Post

श्रिया सरन बनी मां, 1 साल बाद किया खुलासा, शेयर किया प्यारा VIDEO

यह भी पढ़ें

cm yogi

CM योगी की मौजूदगी में 57,401 ग्रामीणों को मिलेगा घरौनी प्रमाण पत्र

24/04/2021
CM Yogi

आतंकवाद और सिंध नदी का जल प्रवाह साथ-साथ नहीं चल सकताः सीएम योगी

27/09/2024
CM Yogi suspended policemen

एक ही परिवार के तीन बच्चों की हत्या में योगी की बड़ी कार्रवाई, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version