• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्य आर्थिक सलाहकार की दौड़ में शामिल तीन महिलाएं, इस अर्थशास्त्री का नाम आगे

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने पद छोड़ दिया है। उन्होंने 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला किया है। इनका कार्यकाल 7 दिसंबर को पूरा हो रहा है।

दरअसल, सरकार ने अभी तक अगले सीईए (CEA) के बारे में घोषणा नहीं की है। लेकिन कई नामों पर चर्चा चल रही है। खबर है कि सरकार इस पद पर नियुक्ति के लिए किसी महिला के नाम को प्राथमिकता दे सकती है।

अगर कोई महिला CEA बनती हैं तो फिर देश में यह पहली बार होगा जब वित्त मंत्री और मुख्य आर्थिक सलाहकार दोनों महिलाएं होंगी। फिलहाल CEA की दौड़ में तीन महिलाओं के नाम सामने आ रहे हैं।

एजेंसी रिपोर्ट की मानें तो इस रेस में अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ का नाम सामने आ रहा है। गीता गोपीनाथ ने जनवरी-2022 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मुख्य अर्थशास्त्री पद छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में लौटने का फैसला लिया है।

CEA पद के लिए दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर डॉ। पमी दुआ का नाम सामने आ रहा है। पमी दुआ RBI की मौद्रिक नीति समिति की सदस्य थीं। इनकी नियुक्ति साल 2016 में केंद्र सरकार ने 4 वर्षों के लिए की थी। इसके अलावा नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की महानिदेशक पूनम गुप्ता के नाम पर भी चर्चा चल रही है। हालांकि सरकार की तरह से इन नामों पर कोई संकेत नहीं दिए गए हैं।

लद्दाख में बनाई दुनिया की सबसे ऊंची सड़क, BRO ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि गीता गोपीनाथ ने पिछले दिनों कोरोना महामारी में भारत की भूमिका को सराहा था। उन्होंने कहा था कि भारत सरकार ने बेहतर तरीके से मुकाबला किया। ऐसे में इनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है। हालांकि उनके पास अमेरिका की नागरिकता है।

वहीं प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल का नाम भी सामने आ रहा है। संभव है कि बजट से पहले सरकार नए मुख्य आर्थिक सलाहकार के नाम का ऐलान कर दे। लेकिन फिलहाल ये नाम केवल कयास लगाए जा रहे हैं।

Tags: Chief Economic Adviserdelhi newsNational newspm modi
Previous Post

दूल्हे की भतीजी की दुष्कर्म के बाद हत्या, बैंकट हॉल के बाथरूम में मिला लहूलुहान शव

Next Post

होंठों के फटने से है परेशान, तो आज़माएं ये आसान टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

आपदा में हर अन्नदाता किसान के साथ खड़ी है प्रदेश सरकारः सीएम योगी

21/10/2025
CM Yogi
Main Slider

पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी: मुख्यमंत्री

21/10/2025
Premananda Maharaj
Main Slider

प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों संग मनाई दिवाली, आतिशबाजी देख हुए खुश

21/10/2025
Former DGP Mustafa's son Aqeel's revelations created a sensation.
क्राइम

पूर्व DGP का विवादों से पुराना रिश्ता, बेटे अकील के खुलासे ने मचाई सनसनी

21/10/2025
Mohammad Kalamuddin
Main Slider

बिहार चुनाव: ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी की नामांकन के बाद गिरफ्तारी से गरमाई सियासत

21/10/2025
Next Post
lip

होंठों के फटने से है परेशान, तो आज़माएं ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें

petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

16/11/2021

ड्रैगन के सरकारी मीडिया ने दी गीदड़ धमकी : भारतीय सेना PLA पर गोलियां चलायी तो तुरंत शुरू होगा युद्ध

11/09/2020
petrol-diesel

दिवाली पर मोदी सरकार का तोहफा, कल से मिलेगा सस्ता पेट्रोल-डीजल

03/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version