• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन साल पुराने दुष्कर्म व हत्या के मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुरादाबाद
0
rape
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के सिविल लाइन क्षेत्र में दुराचार के बाद बालिका की हत्या के तीन साल पुराने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सोमवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संगीन अपराध का खुलासा करने पुलिस दल को परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर ने 25 हजार रुपये बतौर इनाम और प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) अमित आनंद ने आज यहां बताया कि सिविल लाइंस इलाके में कपूर कंपनी पुल के नीचे तीन साल पहले एक तीन वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म और मुंह दबाकर हत्या किए जाने की चौंकाने वाली पुष्टि हुई थी, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाने से मौत का रहस्य गहरा गया था।

उन्होंने बताया कि उसी दौरान एक तीन वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आने पर पुलिस ने बच्ची के परिजनों को शव की शिनाख्त कराई, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी का शव होने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने गुमशुदा बच्ची के परिजनों और पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए नमूनों को डीएनए के लिए भेज दिया था। डीएनए रिपोर्ट में मृतका की पहचान हो जाने के बाद सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी रविंदर और उसके साथी मिंटू को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

श्री आनंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंने ही तीन वर्षीय मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या की थी।

इस बीच डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि तीन साल पुराने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हत्याकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम समेत फोरेंसिक टीम को सराहनीय कार्य के लिए 25 हजार का नकद पुरस्कार तथा प्रशस्तिपत्र दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद पुलिस ने तीन साल पुराने रहस्यमयी हत्याकांड को पैंडिंग में डालने के बजाय,घटना का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

बस की टक्कर से बाइक सवार मां-दो बच्चों की मौत, पिता गंभीर

Next Post

अदरक की चाय पीने का शौक है तो उसे बनाने का सही तरीका सीखें

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

02/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
उत्तर प्रदेश

जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था: मुख्यमंत्री

02/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

01/04/2026
Next Post
tea

अदरक की चाय पीने का शौक है तो उसे बनाने का सही तरीका सीखें

यह भी पढ़ें

punishment

निर्दलीय प्रत्याशी का गनर मतदान केंद्र के पास हथियार समेत गिरफ्तार

01/12/2020
steal

चोरो ने तीन घरों में की लाखों की चोरी

27/06/2022
JEECUP 2024 counseling

यूपी पॉलिटेक्निक का काउंसलिंग शेड्यूल जारी, एडमिशन के लिए ये डाक्यूमेंट्स है जरूरी

07/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version