Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यमुना में डूबे तीन युवक, तलाश जारी

Drowned

Drowned

उत्तर प्रदेश में जालौन के कोतवाली सिरसा थानाक्षेत्र में यमुना नदी पर बने दो अलग अलग घाटों पर शनिवार को आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे तीन किशोर डूब गये।

पुलिस ने बताया कि कालपी तहसील क्षेत्र के गांव कोढ़ा में ग्राम अभय देपुर निवासी रमेश पुत्र रामप्रसाद भाई दूज के पर्व पर यमुना नदी में डुबकी लगाने गया था कि अचानक गहरे पानी में पैर फिसल जाने के कारण वह डूब गया वही दूसरी घटना में तहसील क्षेत्र के ग्राम सरसई निवासी योगेंद्र (15) पुत्र नरेश कुमार तथा मनोज (15) पुत्र शिवपाल यमुना नदी के सरेनी पाल घाट पर डुबकी लगाने गए थे यहां पर भी पैर फिसलने से दोनों किशोर गहरे पानी में डूब गए। किशोरों के डूबने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही तत्काल कोतवाली सिरसा पुलिस को सूचना दी गई और सूचना पाकर पुलिस बल तत्काल दोनों घटनास्थल पर पहुंच गया।

प्रशासन ने डूबे किशोरों की तलाश के लिए गोताखोरों को भी पानी में उतारा लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी का भी शव बरामद नहीं किया जा कसे। तहसीलदार कालपी बलराम गुप्ता ने घटना पर दु:ख जताते हुए बताया कि पीड़ितों को शासन से सहायता राशि नियमानुसार दिलवाई जाएगी।

Exit mobile version