Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला के ढाई लाख के जेवरात लेकर ठग फरार

कासगंज। शहर के नदरई गेट प्रभु पार्क के निकट दवा लेने गई महिला को ठगी का शिकार बनाया है। उससे सोने के कंगन एवं हीरे के टॉप्स मोबाइल एवं नगदी युवक (thug) ने धोखाधड़ी कर ले ली है। घटना पुलिस के संज्ञान में आते ही। युवक की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

शहर के व्यस्ततम नदरई गेट इलाके में स्थित पूर्व पार्क के निकट सरे बाजार रविवार की दोपहर बाद सूत की मंडी निवासी शशि अग्रवाल पत्नी अनिल अग्रवाल को युवक ने धोखाधड़ी का शिकार बनाया। वे दवा लेकर अस्पताल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान एक नवयुवक उनके बराबर आया। उनसे धार्मिक एवं तांत्रिक बातें करने लगा। बातों ही बातों में उसने महिला के कानों में पड़े हीरे के टॉप्स, सोने के कंगन, मोबाइल फोन एवं लगभग दो हजार की नकदी ले ली। महिला के जेवरातो की कीमत ढाई लाख रुपया बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित महिला को वहीं खड़ा छोड़ फरार हो गया। कुछ देर बाद जब महिला की समझ में आया। तब महिला ने शोर मचाया। बड़ी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गये। महिलाओं ने सभी को घटना की जानकारी दी।

पुलिस भी मौके पर पहुंची पूछताछ के बाद युवक की हुलिया के मुताबिक आसपास क्षेत्र में तलाश भी की। महिला को ठगी का शिकार बनाने की घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली निरीक्षक रमेश भारद्वाज ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरे से एक युवक की फोटो प्रकाश में आई है। जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

व्यापार मंडल ने की खुलासे की मांग

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सरेराह हुई महिला के साथ ठगी के मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा है कि पुलिस इस मामले का जल्द ही खुलासा करें। महामंत्री अखिलेश अग्रवाल ने इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की जिला प्रशासन से मांग उठाई है। उन्होंने टप्पे वाजो को चिन्हित कर जेल भेजने की मांग की है।

Exit mobile version